उन्नाव असोहा कांड पर पुलिस ने किया खुलासा, बताया एकतरफा प्यार का मामला

उन्नाव के असोहा कांड में थाना क्षेत्र के आईजी ने बड़ा खुलासा किया है आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने 3 लड़की की हत्या की कोशिश के मामले में बताया  है कि यह एकतरफा प्यार  का मामला है । आरोपी विनय सिंह ने  अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया ।

 

 

पुलिस के अनुसार अस्पताल में भर्ती लड़की को आरोपी विनय सिंह प्यार करता था लेकिन लड़का नही करती थी उस लड़के ने कई बार उससे नंबर मांगने की कोशिश की लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया था । यहां तक की लड़के ने लड़की को कई बार प्रपोज भी किया लेकिन लड़की ठीक से कुछ बात नही रही थी ।

 

 

ALSO READ – तेल की बढ़ती कीमतों पर सियासी कदम तेज, प्रियंका वाड्रा ने साधा केंद्र पर निशाना

 

 

यही वजह थी कि लड़के ने अपने दोस्त के साथ लड़की को मारने की योजना बनाई । जिस दिन लड़कियां खेत में पड़ी मिली थी उस दिन विनय उससे मिलने आया था जहां उसकी लड़की से घंटो बात भी हुई लेकिन लड़की के इनकार करने पर लड़के ने तीनों लड़कियों को जहरीली नमकीन खिलाई और पानी में कीटनाशक दवाई मिला कर पिला दिया हांलाकि आरोपी का कहना है कि वह सिर्फ एक लड़की को मारना चाहता था लेकिन उन दोनो लड़कियों ने भी पानी पी लिया जिसके कारण दो की मौत हो गई और एक ही हालत अभी गंभीर बनी हुई है ।

 

 

 

शुक्रवार को  उन्नाव के असोहा  में तीन लड़कियां जो की चारा लेने गई थी खेत में संदिग्ध अवस्था में पाई गई थी जिनमें से दो की मौत हो गई  और एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो अभी गंभीर अवस्था में हैं । जिस मामले का  पुलिस ने 48 घंटे में  खुलासा किया है और अभी आगे की जांच जारी है ।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *