शेफाली की याद में भावुक हुए पराग, निधन के बाद पत्नी के लिए लिखा, ‘उन्हें हमेशा याद रखा

Shefali Jariwala,parag tyagi first post,शेफाली जरीवाला पति पराग त्यागी पोस्ट,पराग त्यागी पहला पोस्ट,पराग त्यागी इमोशनल पोस्ट,पराग त्यागी शेफाली जरीवाला,shefali jariwala husband,parag tyagi post,parag tyagi emotional post,parag tyagi shefali jariwala,शेफाली जरीवाला,पराग त्यागी"

Shefali Jariwala: “कांटा लगा” गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन होने के बाद उनके पति और टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज अनिनेता पराग त्यागी ने एक भावुक श्रद्धांजलि सोशल मीडिया पर शेयर कर की है. पति पराग त्यागी ने इस पोस्ट में ऐसे भावुक शब्दों लिखे है जिसे पढ़ने के बाद आपकी आंखें भी नम हो जाएगी.Shefali Jariwala

Read also- UP Encounter News: वाराणसी में संदिग्ध चेन स्नेचिंग के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून 2025 को को 42 वर्ष की उम्र में हुआ था। पराग त्यागी ने गुरुवार शाम इंस्टाग्राम पर शेफाली की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें “ग्रेस में लिपटी आग” बताया.उन्होंने लिखा, “शेफाली, मेरी परी — हमेशा के लिए कांटा लगा — वो सिर्फ एक चेहरा नहीं थीं। वो एक मजबूत, सधी हुई और बेहद प्रेरित महिला थीं। उन्होंने अपने करियर, शरीर, मन और आत्मा को पूरे समर्पण और शांति के साथ संजोया।

पराग ने आगे लिखा कि लेकिन इन सब पहचान और उपलब्धियों से बढ़कर, शेफाली सच्चे प्रेम की मिसाल थीं। उन्होंने अपने करीबियों को करुणा और प्रेम से संभाला।उन्होंने कहा कि दुःख के इस समय में अफवाहों और शोर में बह जाना आसान है, लेकिन शेफाली को उनके उजाले, उनकी मुस्कान और उनके दिए गए स्नेह के लिए याद किया जाना चाहिए।उन्होंने लिखा, “वो जिस तरह लोगों को महसूस कराती थीं, उनकी ज़िंदगी में रौशनी भरती थीं. वही उनकी असली पहचान है।

Read also- दीप्ति शर्मा बनीं महिला टी20 में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

आपको बता दें कि पराग और शेफाली की मुलाकात 2010 में हुई थी और चार साल तक डेटिंग के बाद 2014 में दोनों ने शादी की थी। दोनों ने रियलिटी शो “नच बलिए” में भी एक साथ हिस्सा लिया था। पराग टीवी सीरियल्स जैसे “पवित्र रिश्ता” और “जोधा अकबर” में नजर आ चुके हैं। पोस्ट के अंत में पराग ने लोगों से अपील की, “मैं एक सरल प्रार्थना के साथ ये शुरू कर रहा हूं. यह जगह केवल प्रेम से भरी हो। ऐसी यादों से जो हमें सुकून दें। ऐसी कहानियों से जो शेफाली की आत्मा को ज़िंदा रखें। यही हो उनकी विरासत एक आत्मा जो इतनी उजली थी कि कभी भुलाई नहीं जा सकेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *