आजम खान का समर्थन शेरवानी का प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला ?

up news budget news, आजम खान का समर्थन शेरवानी का प्रदर्शन, जानिए क्या है..

अमन पांडेय : उत्तर प्रदेश सरकार आज अपना बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना करीब 7 लाख करोड़ का बजट पेश कर रहे हैं। बजट के दौरान समाजवादी पार्टी के कई विधायक एक अलग रंग में नजर आ रहे हैं। पूर्व मंत्री आजम खान के समर्थन में आज सपा विधायक सदन में शेरवानी पहनकर आए हैं। अखिलेश यादव भी शेरवानी पहनकर आए।

up news budget news

सपा आज सदन के अंदर पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहती है। आजम खान जिस तरह शेरवानी पहनकर सदन में नजर आते थे, ठीक उसी तरह आज सपा विधायक शेरवानी पहनकर नजर आ रहे हैं।

Read also: शाहरुख खान की फिल्म पठान ब्लॉकबस्टर साबित, 1000 करोड़ का आंकड़ा किया पार

बता दें कि पूर्व मंत्री आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद पहली बार बजट पेश हो रहा है, जिसमें समाजवादी पार्टी के ज्यादा विधायक शेरवानी पहन कर के आए हैं. खुद अखिलेश यादव शेरवानी पहन कर आए हैं. आजम खान के सपोर्ट में और उनको लगता है कि योगी आदित्य नाथ को शेरवानी पसंद नहीं है इसलिए इस तरीके से ड्रेस में सपा के अधिकतर विधायक विधानसभा का बजट सत्र अटेंड करने के लिए आए हैं. हालांकि सपा के किसी भी नेता ने अभी तक यह बात खुलकर नहीं बोली है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

up news budget news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *