UP: काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद PM मोदी दिल्ली के लिए होंगे रवाना

UP: PM Modi did road show in Varanasi, visited Kashi Vishwanath temple,

UP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार 9 मार्च को उत्तर प्रदेश (UP) के वाराणसी में अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचने के बाद रोड शो किया और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों ने एयरपोर्ट के बाहर सड़कों पर लाइन में खड़े होकर जोश के साथ पीएम का अभिवादन किया और उन पर पर फूल बरसाए।

Read Also: Lok Sabha Election 2024: पश्चिमी दिल्ली के वोटरों के लिए गंदगी और आवारा जानवरों का आतंक अहम मुद्दा

बता दें, इससे पहले पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर के राज्यों का दौरा किया और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी पूजा-अर्चना के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर गए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे। श्रीकांत मिश्रा की अगुवाई में पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा की।

Read Also: सीलमपुर में एक युवक की गोली मारकर की हत्या,एक घायल

मंदिर से लौटने पर मोदी ने त्रिशूल दिखाकर लोगों का अभिवादन किया। श्रद्धालुओं ने भी ‘हर हर महादेव’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों के साथ जवाब दिया। पीएम मोदी का रोड शो बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस पहुंचने से पहले गिलट बाजार में अतुलानंद स्कूल, कबीर चौरा समेत कई जगहों से होकर गुजरा। प्रधानमंत्री मोदी रविवार 10 मार्च की सुबह करीब 10 बजे बरेका हेलीपैड से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर करीब दो बजे वाराणसी वापस लौटेंगे। इसके बाद वे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *