नई दिल्ली (ललित नारायण कांडपाल की रिपोर्ट)– सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक ओर जहां जांच एजेंसियां तेजी से जांच कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर शिवसेना नेता संजय राउत और कंगना रनौत के बीच चल रहे शब्दभेदी बाणों ने सियासत को भी गरमा दिया है। कभी संजय राउत की ओर से बयान आ रहा है तो कभी कंगना रनौत उनका जवाब दे रही हैं। इसी कड़ी में अब शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय रावत नहीं रविवार को एक और ट्वीट किया।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, “मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना, पहले भी कई तूफानों का रुख मोड़ चुका हूं।’ हालांकि संजय राउत ने इस ट्वीट में किसी का जिक्र नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका यह ट्वीट कंगना के साथ जारी विवाद को लेकर ही है।”
यही तो दुनिया पूछ रही है …आख़िर ऐसा क्या है “हवेली” में जो आप “Drugs,Death & Dhoka” नामक तूफ़ान के रुख़ को किसी भी क़ीमत पर मोड़ना चाहते हो … https://t.co/4dTgbriABz
— Sambit Patra (@sambitswaraj) September 6, 2020
वहीं, संजय राउत के इस ट्वीट पर सियासत गरमा गई जब भारतीय जनता पार्टी के नेता संबित पात्रा ने एक ट्वीट किया और उसमें उन्हीं के ट्वीट को कोट करते हुए उसी ट्वीट की भाषा में जवाब दिया। संबित पात्रा के इस जवाब को संजय राइत के बयान पर तंज माना जा रहा है।
भाजपा नेता संबित पात्रा ने लिखा- ‘यही तो दुनिया पूछ रही है… आखिर ऐसा क्या है ‘हवेली’ में जो आप ‘Drugs, Death & Dhoka’ नामक तूफ़ान के रुख़ को किसी भी क़ीमत पर मोड़ना चाहते हो।
Also Read- शोविक की गिरफ्तारी पर इंद्रजीत चक्रवर्ती का तंज- बधाई हो इंडिया, आपने…
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जांच एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं और जहां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एक के बाद एक लोगों से पूछताछ कर रहा है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर सियासी वार पलटवार भी लगातार जारी है। नारकोटिक्स ब्यूरो ने रविवार को रिया से भी इस मामले में पूछताछ की इससे पहले एनसीबी दो लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। शिवसेना और बीजेपी के वार पलटवार के बीच अब देखना यह होगा कि संबित पात्रा के इस जवाब के बाद क्या संजय राउत कोई जवाब देते हैं या नहीं ।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

