ऑपरेशन सिंदूर’और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए तैयार केंद्र सरकार

Operation Sindoor

Operation Sindoor: केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर 16 घंटे की चर्चा पर सहमति जताई और अगले हफ्ते इस पर चर्चा होने की संभावना है, जबकि विपक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि ये चर्चा इसी हफ्ते शुरू होनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका जवाब देना चाहिए।सूत्रों ने बताया कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सरकारी प्रतिनिधियों ने इस बात पर ध्यान दिया कि प्रधानमंत्री मोदी इस हफ्ते विदेश यात्रा पर जा रहे हैं और सदन में उनकी मौजूदगी में चर्चा अगले हफ्ते ही हो पाएगी। Operation Sindoor:  ….Operation 

Read also- Himachal Weather: हिमाचल में मौसम का कहर, मूसलाधार बारिश से 471 सड़कें और स्कूल बंद

विपक्षी सदस्यों ने इस बात पर विरोध जताया कि इस हफ्ते के सरकारी एजेंडे में इस मुद्दे पर बहस की उनकी मांग का जिक्र नहीं है।उन्होंने कहा कि गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को भी मौजूदगी होनी चाहिए।कुछ विपक्षी सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और मणिपुर के हालात पर भी बहस की मांग की।संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ।

Read also- Ajith Kumar: जीटी4 यूरोपियन सीरीज रेस में सुपरस्टार अजित कुमार हुए दुर्घटना के शिकार

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और कई अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में विपक्षी दलों के सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद समेत अन्य विषयों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया।शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक, दूसरी बार अपराह्न दो बजे तक और फिर चार बजे तक के लिए स्थगित की गई। Operation Sindoor: Operation

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *