टोयोटा ने शुरू की अर्बन क्रूजर की बुकिंग

जापानी कार कंपनी टोयोटा ने रविवार से अपनी नई सब काम्‍पैक्‍ट एसयूवी अर्बन क्रूजर के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। टोयोटा की इस नई कार को कोई भी नागरिक 11 हजार रूपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकता है। कंपनी की इस नई कार की लांचिंग की बात करें तो ये कार आने वाले त्‍यौहारी सीजन में लांच की जा सकती है।

टोयोटा की अर्बन क्रूजर एसयूवी कार मूल रूप से मारूति सुजुकी की विटारा ब्रिजा है जिसपर टोयोटा की बैजिंग के साथ अर्बन क्रूजर नाम से बाजार में लांच किया जाएगा। टोयोटा और सुजुकी की साझेदारी के तहत अर्बन क्रूजर से पहले टोयोटा ग्‍लैंजा कार बाजार में आ चुकी है जो सुजुकी की बलेनो की रिबैजिंग है जिसके बाद अब दूसरे प्रोडक्‍ट के तौर पर अर्बन क्रूजर आ रही है। अर्बन क्रूजर की बात करें तो इसमें मारुति ब्रेजा वाला 1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो सुजुकी की माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी के साथ आता है। यह इंजन 103bhp की पावर और 138Nm टॉर्क जेनरट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। अर्बन क्रूजर का इंटीरियर मारुति ब्रेजा जैसा ही रहेगा। हालांकि, इसके कैबिन में ब्राइट कलर स्कीम और नई अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। फीचर्स की बात करें, तो टोयोटा की इस एसयूवी में ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी और एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैम्प जैसे फीचर मिलेंगे। टोयोटा अपनी इस एसयूवी को सिर्फ टॉप–एंड वेरियंट्स में पेश कर सकता है।

टोयोटा की नई कार अर्बन क्रूजर की टक्कर इस सेगमेंट में मौजूद महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सॉन, फोर्ड इकोस्पोर्ट और किआ सॉनेट के अलावा इस सेगमेंट की किंग सुजुकी ब्रिजा और हुंडई की वेन्‍यू से होगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *