उर्फी के दादाजी हैं जावेद अख्तर! लोगों ने जमकर किया रिएक्ट, अरे दादा जी जरा पोती को समझाओ बहुत बिगड़ गयी है।’

Javed akhtar uorfi javed, उर्फी के दादाजी हैं जावेद अख्तर! लोगों ने जमकर किया ....

फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद इन दिनों काफी चर्चा में है। ये चर्चा उनके किसी कपड़ों को लेकर नहीं बल्कि एक मुलाकात को लेकर है। जी हाँ एक फैशन शो के दौरान उर्फी जावेद ने जावेद अख्तर से मुलाकात की। उर्फी जावेद और जावेद अख्तर के नामों में जावेद नाम एक जैसे होने से अक्सर लोग इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहते है की इन दोनों में दादा और पोती का रिश्ता है। लेकिन आपको बता दें की ये सिर्फ एक अफवाह है। उर्फी को हर बार इस बात की सफाई देनी पड़ती है कि उनका जावेद अख्तर के परिवार से कोई रिश्ता नहीं है।

हालाँकि मज़े की बात ये है की फैशन शो के इस इवेंट में उर्फी जावेद और जावेद अख्तर के साथ हुई इस मुलाकात में खुद जावेद अख्तर को अपना दादा बता दिया। और इस मुलाकात का एक फोटो जमकर ट्रेंड भी हो रहा है लोग भी इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे है।

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जावेद अख्तर संग एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आखिरकार आज मेरे दादा जी से मुलाकात हुई। वह एक लीजेंड हैं.. इतनी सुबह कई सारे लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लाइन में खड़े थे। लेकिन उन्होंने किसी को मना नहीं किया। उन्होंने सभी के साथ मुस्कुराते हुए बातचीत की। उन्हें देखकर मैं हैरान रह गई।’

वहीं इस फोटो के कैप्शन में लोगों ने जमकर टांग भी खींचे हैं, एक यूजर ने लिखा, ‘अब जायदाद के दो नहीं, तीन हिस्से होंगे।’ वहीं दूसरे ने लिखा, लिखा, ‘अरे दादा जी जरा पोती को समझाओ बहुत बिगड़ गयी है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कोई जावेद साहब से भी पूछ लो कि उर्फी को पोती मानने के लिए तैयार हैं कि नहीं।’

Read also: कौन हैं तारक मेहता के नए नट्टू काका, जिनका घनश्याम नायक से है पुराना कनेक्शन

बता दें की एक दिन पहले ही उर्फी ने एक सोशल मीडिया के जरिये जानकारी दी थी की उन्हें कपड़ों से एलर्जी है। ऐसे में जावेद अख्तर के साथ पुरे कपड़ों में नज़र आ रही उर्फी जावेद के फोटो पर लोगों ने सवालों की झड़ी लगा दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *