US Open 2020- डॉमिनिक थीम ने मेन सिंगल्स का खिताब जीतकर रचा इतिहास

न्यूयॉर्क- ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थीम ने ऐलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकार 2020 मेन सिंगल्स यूएस ओपन का खिताब जीत लिया है। रविवार को पांच सेट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में थीम ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता। दूसरी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रिया के थीम ने पांचवीं वरीयता प्राप्त ज्वेरेव को 2-6, 4-6, 6-4, 6-3, 7-6 (8/6) से हराया। यह मुकाबला 4 घंटे 2 मिनट तक चला।


आपको बता दें कि यूएस ओपन के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई खिलाड़ी फाइनल में पहले दो सेट हारने के बाद खिताब जीता हो। इसके साथ ही पहली बार ऐसा हुआ है कि फाइनल टाईब्रेकर से जीता हो। 27 वर्षीय थीम ने पहली बार ग्रैंड स्लैम जीता। इससे पहले वह तीन बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हार चुके हैं। वह इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हारे थे और फ्रेंच ओपन के फाइनल में उन्हें दो बार (2018, 2019) में हार का सामना करना पड़ा था।

Also Read: ENGvsAUS- बेहतरीन गेंदबाजी से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को किया चारों खाने चित, सीरीज पहुंची बराबरी पर !

गौरतलब है कि साल 2014 के बाद जब क्रोएशिया के मार्टिन सिलिच ने यूएस ओपन जीता था, उसके बाद पहली बार ग्रैंड स्लैम को कोई नया विजेता मिला है। साथ ही साल 2016 के बाद जब स्विटरजरलैंड के स्तान वॉवरिंका ने यूएस ओपन जीता था, उसके बाद पहली बार बिग थ्री (रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच) के अलावा किसी ने ग्रैंड स्लैम जीता हो।

यूएस ओपन में 71 साल बाद हुआ ऐसा

टाइब्रेक के जरिए विजेता का फैसला हो पाया। 71 सालों बाद यूएस ओपन के फाइनल में शुरुआती दोनों सेट गंवाने के बाद भी किसी खिलाड़ी ने खिताब पर कब्जा जमाया है। इससे पहले पांचो गोंजालेज ने 1949 में यह करिश्मा किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *