Uttarakhand: मसूरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विभिन्न राजनीतिक दलों और स्कूली छात्रों ने यात्रा मेें की शिरकत

Uttarakhand:

Uttarakhand: नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा आज टिहरी बस स्टैंड से घंटाघर माल रोड होते हुए लाइब्रेरी चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गयाष। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग सामाजिक संगठन और स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ही आम लोगों ने भी शिरकत की। इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों द्वारा भारत माता की जय के नारों के साथ ही आजादी के वीर सपूतों को याद किया गया।

Read Also: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- नाकेबंदी से होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका को मिला नियंत्रण, इसे अपने पास ही रखेंगे

कार्यक्रम में पहुंचे मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी लोगों से आह्वान किया कि वह अपने घरों में तिरंगा लगे और देश के लिए बलिदान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दें। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा देश की शान है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पद पर अग्रसर है और पूरे विश्व में तिरंगा अपनी शान से लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी को आजादी के दीवानों से सीख लेनी चाहिए और उनके बताएं मार्ग पर चलना चाहिए ।Uttarakhand:

Read Also:Delhi Traffic Advisory: 15 अगस्त के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि आज तिरंगा यात्रा में सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के साथ ही आम जनता भी भागीदारी कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें जातिवाद क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देश के मान सम्मान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी जिस तरह से हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय कारों के साथ आगे बढ़ रही है, उससे निश्चित ही भारत विश्व में अपनी एक नई पहचान हासिल करेगा।Uttarakhand:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *