Uttar Pradesh: कांग्रेस घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय है- CM योगी

UP News

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार 21 अप्रैल को कहा कि कांग्रेस घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस उम्र में युवाओं के हाथों में टैब, किताबें होनी चाहिए उस उम्र में कांग्रेस उन्हें हथियार देकर भड़काती थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया लेकिन पीएम मोदी की वजह से 500 साल बाद रामलला अयोध्या लौटे हैं।

Read Also: Ghaziabad: पिता करता था बेटी के साथ रेप, 3 बार कराया अबॉर्शन

CM योगी ने कहा कि अगर अयोध्या में रामलला का प्रगटीकरण हुआ है, फिर से रामलला 500 वर्ष का इंतेजार समाप्त करते हुए आए हैं। तो ये प्रधानमंत्री मोदी जी की देन है। कांग्रेस के लोग कहते थे कि राम हुए ही नहीं, जब राम हुए ही नहीं तो गांधी जी क्यों कहते थे, हे राम। अंत में उन्होंने कहा था ‘रघुपति राघव राजा राम’ गांधी जी के नाम पर जीवनभर जिन लोगों ने सत्ता की, सत्ता में आए वो लोग राम के अस्तित्व पर सवाल कर रहे हैं। ये केवल राम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करने की प्रकृति नहीं, ये भारत के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करने का कांग्रेस का उद्देश्य था। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को जब अवसर मिला पूरी तरह लूटने का कोई अवसर वो लोग चूके नहीं।


आगे कहा कि मुझे तो बताया गया कि इस प्रतिष्ठित सीट पर कांग्रेस ने यहां के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को ही अपना प्रत्याशी बनाकर उतारा है। जिनके ऊपर पहले से ही शराब घोटाले का, कोयला घोटाले का, पब्लिक सर्विस कमीशन में घोटाले का और महादेव घोटाले का आरोप हो और एफआईआर भी दर्ज हो चुकी हो वो व्यक्ति पूरे टशन के साथ चुनाव लड़ने का दुस्साहस कर रहा है। इसका मतलब वो ये मानकर चलता है कि हम कितना भी बड़ा अपराध कर लें हम लोग समाज की आंखों में धूल झोंक कर सत्ता हथिया लेंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला है।

Read Also: Uttar Pradesh: दुकान पर काम करने वाले नाबालिग ने मालिक पर चाकू से किया वार, हालत गंभीर

ये कांग्रेस घोटाले का नाम है, ये कांग्रेस आतंकवाद का नाम है, ये कांग्रेस नक्सलवाद का नाम है। जिस उम्र में युवाओं के हाथ में टैबलेट होना चाहिए, अच्छी पुस्तक होनी चाहिए, दुनिया को आगे बढ़ाने का जज्बा होना चाहिए। इस कांग्रेस ने उस उम्र के बच्चों के हाथों में तमंचे पकड़ा दिए और तमंचे पकड़ा कर भारत के खिलाफ ही उन्हें लड़ने के लिए नक्सलवाद के नाम पर, आतंकवाद के नाम पर, उग्रवाद के नाम पर उकसाने का कार्य किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *