दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में हुई हल्की बारिश

दिल्ली-NCR में आज फिर मौसम ने करवट ले ली है। कई इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। सुबह-सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट क्षेत्र, नॉर्थ एवेन्यू, हैली मार्ग और आरके पुरम जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से जारी चिलचिलाती धूप और उमस के बाद इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। Weather

Read Also: ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची जियो, बनी ऐसा करने वाली भारत की अकेली टेक कंपनी

आपको बता दें, देश की राजधानी दिल्ली में हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है, लेकिन सुबह ऑफिस जाने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव और कम विजिबिलिटी के कारण कुछ प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही। Weather Weather

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस बदलाव से दिल्लीवासियों को झुलसाने वाली गर्मी से तो निजात मिली है, लेकिन अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़कों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *