Uttar Pradesh: रायबरेली में चार साल की बच्ची की डूबने से मौत

Uttar Pradesh: Four year old girl dies due to drowning in Rae Bareli, accident news in hindi

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली ( Rae Bareli) के दिघिया गांव में रविवार 28 अप्रैल को पानी की टंकी में डूबने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पायल खेलते समय पानी की टंकी में गिर गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read Also: Chhattisgarh: बेमेतरा में भयानक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, 23 घायल

बता दें, रविवार की शाम, मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची नलकूप के हौज में गिर गई। परिजनों को कहना है कि नलकूप के पास चार वर्षीय पायल मौर्या खेल रही थी। साम करीब छह बजे, खेलते-खेलते पायल अचानक नलकूप के हौज में डूब गई। पिता ने कुछ देर बाद पायल को खोजना शुरू किया, बहुत तलाश करने के बाद देखा कि वह हौज में गिरी पड़ी है। उसे अननफानन से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत से परिवार में मातम का माहौल बन गया।

Read Also: Weather Update: गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को मिलेगी लू से राहत, IMD ने लगाया ये अनुमान…

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाने पर बच्ची की मौत की सूचना नहीं दी गई है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल केयर डॉक्टर अनुराग शुक्ला ने बताया कि हमारे पास एक पायल नाम की बच्ची जिसकी उम्र तकरीबन चार वर्ष आई। जांच के दौरान बच्ची मृत पाई गई। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि बच्ची पानी की टंकी में डूब गई थी जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। फिलहाल शव को मॉर्चरी में रखकर पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *