Weather Update: गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को मिलेगी लू से राहत, IMD ने लगाया ये अनुमान…

Weather Update: Delhiites suffering from heat will get relief from heat wave, IMD has estimated this...

Weather Update: कल यानी रविवार 28 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहे। लेकिन तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक होने की वजह से गर्मी रही, इसके बावजूद दिल्ली अभी भी लू से सुरक्षित है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार यानी 29 अप्रैल को भी बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में 25-35 किमी/घंटा की गति से हवा भी चलेगी।

Read Also: Chhattisgarh: बेमेतरा में भयानक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, 23 घायल

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। जिसकी वजह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। लेकिन दिल्ली को अभी एक सप्ताह तक लू से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का सर्वोच्च तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। न्यूनतम, सामान्य 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नजफगढ़ में सबसे अधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 39.8 डिग्री सेल्सियस, पूसा में 39.7 डिग्री सेल्सियस और रिज एरिया में सबसे अधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसलिए इन क्षेत्रों में सबसे अधिक गर्मी रही। शनिवार देर रात सफदरजंग के आसपास कुछ बूंदाबांदी हुई।

Read Also: JJP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह अपने समर्थकों संग कांग्रेस का थामेंगे दामन

बता दें, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता रविवार 28 अप्रैल को भी मध्यम श्रेणी में रही। अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहेगी, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने इस बात की जानकारी दी। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 175, फरीदाबाद का 198, गाजियाबाद का 158 और नोएडा का 176 रहा। इसलिए इन शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम रही। गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 236 रहा, जबकि ग्रेटर नोएडा 215 रहा। इसलिए इन दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब रही।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *