पीलीभीत में सरकारी खजाने में सेंध, 7 महिलाएं गिरफ्तार

Uttar Pradesh: Raid on Government Treasury in Pilibhit; 7 Women Arrested

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पुलिस ने सरकारी खजाने में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये का गबन करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया कि पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी के इस मामले में शामिल सात महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये मामला ‘जिला विद्यालय निरीक्षक’ के कार्यालय से जुड़ा है। मुख्य आरोपी इल्हाम-उर-रहमान शम्सी, जो मूल रूप से बीसलपुर के ‘जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज’ में कार्यरत था, लेकिन जिसे ‘जिला विद्यालय निरीक्षक’ कार्यालय में अटैच किया गया था, उसने वेतन बिल और टोकन जारी करने के संबंध में अपनी जिम्मेदारियों का दुरुपयोग किया। उसने फर्जी बेनेफिशियरी आईडी तैयार कर सरकारी धन को अपनी पत्नियों और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किया।

Read Also: Politics: रमेश चेन्निथला की राजनीतिक यात्रा: ‘सबसे कम उम्र के मंत्री से CM पद के दावेदार तक’

जांच में पता चला कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से 5.5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का गबन किया था। जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने सुनियोजित तरीके से साढ़े पांच करोड़ से अधिक का गबन किया है। पुलिस अब तक इस राशि को अलग-अलग खातों में फ्रीज करा चुकी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *