UP: हापुड़ पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शार्प शूटर ढेर

UP News:

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच की संयुक्त टीम ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक ‘‘शार्प शूटर’’ को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी।बदमाश की पहचान कुख्यात माफिया लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य नवीन कुमार के रूप में हुई। वो हत्या और मकोका यानी महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम जैसे मामलों में फरार चल रहा था।

Read also- MP: रतलाम में दर्दनाक हादसा, वाहन पलटने से बिहार पुलिस के दो जवानों की मौत

एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने एक बयान में कहा कि बुधवार की रात को एसटीएफ की नोएडा इकाई और दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट स्पेशल सेल टीम की बदमाशों के साथ हापुड़ थाना कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया।अमिताभ यश ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि मृत बदमाश की पहचान गाजियाबाद जिले के लोनी निवासी नवीन कुमार पुत्र सेवा राम के रूप में हुई है।

Read also- एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से दिया इस्तीफा, बिग ब्यूटीफुल बिल’ की आलोचना के बाद उठाया कदम

एडीजी ने बताया कि वांछित अभियुक्त नवीन कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हाशिम बाबा के साथ मिलकर काम करता था।उन्होंने बताया कि बदमाश पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती समेत 20 मामले दर्ज हैं। साथ ही, मकोका के तहत भी मामले दर्ज हैं।अधिकारी ने बताया कि कुमार पर सबसे पहले साल 2008 में शस्त्र अधिनियम के तहत सीमापुरी थाने में मामला दर्ज हुआ था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *