जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर दुनिया की नजर, पोलिंग बूथ पर मतदाता ने दिया ये संदेश

J&K Polls:

J&K Polls: जम्मू कश्मीर में दूसरे राउंड की वोटिंग में बुधवार को 83 साल के बुजुर्ग ने मेंढर में वोट डालने से पहले पौधा लगाया।सैयद अकबर खान ने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर पौधा लगाया। खान ने कहा कि सभी को वोट डालना चाहिए क्योंकि ये हर किसी का अधिकार है। उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार ईमानदारी से जनता के लिए काम करेगी।

Read also-J&K Polls: जम्मू कश्मीर चुनाव पर इंजीनियर रशीद बोले-कश्मीर के लोग बदलाव के लिए करेंगे वोट

239 उम्मीदवारों चुनावी मैदान में – जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में बुधवार को छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें 25.78 लाख वोटर वोट डालेंगे।सेकेंड फेज की 26 सीटों में से 15 सीटें सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 239 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 233 पुरुष और छह महिलाएं हैं।

Read also-J&K Polls: जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण के लिया मतदान जारी, मतदान केंद्रों पर लगी लंबी लाइनें

मतदान केंद्रों पर बढ़ी सुरक्षा- वोटिंग के लिए 3,502 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा पुख्ता की गई है। प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला, जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और बीजेपी के रवींद्र रैना मैदान में हैं।पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बीरवाह से चुनाव लड़ रहे हैं।

उमर लोकसभा चुनाव में बारामूला सीट पर तिहाड़ जेल से चुनाव लड़े इंजीनियर रशीद से हार गए थे। इस बार भी गांदरबल सीट पर उनके खिलाफ जेल में बंद सरजन अहमद वागे उर्फ आजादी चाचा मैदान में हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *