MP: रतलाम में दर्दनाक हादसा, वाहन पलटने से बिहार पुलिस के दो जवानों की मौत

MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बुधवार को बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम का वाहन पलट जाने से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ जब एसटीएफ की टीम गुजरात के सूरत जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जा रही थी।
पुलिस के एक बयान में कहा गया, “रतलाम पहुंचने पर चालक ने वाहन से अचानक नियंत्रण खो दिया जिससे गाड़ी पलट गई। इस हादसे में उप निरीक्षक मुकुंद मुरारी और कांस्टेबल विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल जीवधारी कुमार घायल हो गए।

Read also- एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से दिया इस्तीफा, बिग ब्यूटीफुल बिल’ की आलोचना के बाद उठाया कदम

बयान में कहा गया कि घायल पुलिसकर्मी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।बिहार पुलिस के मुताबिक मुरारी एसटीएफ में उप निरीक्षक और विकास कुमार कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। जीवधारी कुमार भी एसटीएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है।बयान में ये भी बताया गया कि घायल पुलिसकर्मी को बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए बिहार पुलिस मध्यप्रदेश के रतलाम और इंदौर के अधिकारियों के संपर्क में है।एसटीएफ के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को समन्वय के लिए इंदौर भेजा गया है ताकि स्थानीय प्रशासन से मिलकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Read also- हरियाणा: पलवल में 47 बांग्लादेशियों ने पुलिस थाने में किया आत्मसमर्पण

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *