Uttarakhand: कैबिनेट बैठक शुरू, नए मंत्रियों का स्वागत; प्रधानमंत्री के संदेश पर जताया आभार

Uttarakhand:

Uttarakhand: देहरादून स्थित सचिवालय में आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हुई। बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Read Also: Bengal Politics: CM ममता बनर्जी ने BJP और चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप, दिया ये बड़ा बयान

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश के संबंध में मंत्रिमंडल को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के संदेश का विधिवत वाचन किया।

Read Also: MP: पेट्रोल-डीजल कमी की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन ने लोगों से की संयम बरतने की अपील

प्रधानमंत्री के शुभकामना संदेश पर राज्य मंत्रिमंडल ने आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्य सरकार के लिए प्रेरणादायक बताया। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने कहा कि यह संदेश राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रयासों को और अधिक गति देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।बैठक में राज्य हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा जारी है। Uttarakhand:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *