युवाओं की हत्या के खिलाफ शिवसेना का विरोध प्रदर्शन

पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए, उन्होंने आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वाले युवाओं के परिवार वालों को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की मांग की। पार्टी कार्यकर्ता शुक्रवार को शहर के चन्नी चौक के पास इकट्ठा हुए और उन्होंने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। उन्होंने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वनिहामा गांव में 15 साल के साहिल डार की नृशंस हत्या की निंदा की।

जम्मू कश्मीर शिवसेना (यूबीटी) के प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी ने कहा कि हाल के वर्षों में, आतंकवाद ने न सिर्फ कश्मीर को त्रस्त किया है, बल्कि जम्मू पर भी एक काली छाया डाल दी है। उन्होंने नार्को-आतंकवाद से पैदा हुए गंभीर खतरों का जिक्र किया। नार्को-आतंकवाद सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

Read also –हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने अब क्यों दिया स्पष्टीकरण ?

साहनी ने कहा कि जब तक पाकिस्तान को आतंकवाद में शामिल होने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाता, तब तक जम्मू कश्मीर में शांति बहाल करने का सपना दूर है।प्रदेश शिवसेना अध्यक्ष मनीष साहनी ने कहा कि ये शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे इकाई का प्रदर्शन था, आतंकवाद के खिलाफ था, पाकिस्तान के खिलाफ है जो लगातार इंसान और इंसानियत का कत्ल करने में लगा हुआ है

जिसका कोई मजहब और धर्म नहीं है। आज आतंकवाद कश्मीर के साथ-साथ जम्मू संभाग में भी अपने पांव पसार चुका है, अपने पांव जमा चुका है। आज आतंकवाद के साथ नॉर्को-टेरर भी सुरक्षा एजेंसियों के लिए जी का जंजाल साबित हो रहा है। आज हम देश की सरकार से, प्रधानमंत्री जी से अपील करते हैं कि आतंकवाद के आका पाकिस्तान को कड़ाई के साथ सबक सिखाया जाए, उसके बिना कश्मीर के अंदर अमन बहाली संभव नहीं है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *