Uttarakhand News: बद्रीनाथ के खुले कपाट, मंदिर को फूलों से सजाया गया

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह खुल गए है। मंदिर को कई क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने का कार्यक्रम सुबह 5:30 बजे द्वार पूजन से शुरू हुआ और सुबह छह बजे श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट दर्शन के लिए खोले गए। चार धाम तीर्थयात्रा में से एक केदारनाथ दो मई को खोला गया था। गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर 30 अप्रैल को खोले गए थे।

Read Also: दिल्ली पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 47 बांग्लादेशी गिरफ्तार

चार धाम तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्गों पर करीब 6,000 पुलिस कर्मी, प्रांतीय सशस्त्र बल (PAC) की 17 कंपनियां और अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा, 65 से ज्यादा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के जवानों को भी तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस साल देश-विदेश से 22 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

Read Also: हरियाणा सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, CM सैनी ने हरियाणा को मिलने वाले पानी के संबंध में रखे तथ्य

पिछले साल भारी बारिश के कारण केदारनाथ तक जाने वाले ट्रेक मार्ग को हुए नुकसान के कारण एक पखवाड़े से अधिक समय तक यात्रा बाधित रहने के बावजूद 48 लाख तीर्थयात्री चार धाम यात्रा के लिए आए थे। Uttarakhand News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *