Crime: मनाली विंटर कार्निवाल में युवक की हत्या से मची सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

Kullu Murder:

Kullu Murder: हिमाचल प्रदेश के मनाली में विंटर कार्निवाल के दौरान 19 साल के लड़के की कथित तौर पर चाकू गोद कर हत्या कर दी गई।पुलिस ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मरने वाले की पहचान मनाली के वशिष्ठ निवासी दक्ष्य के रूप में हुई है।ये घटना बुधवार रात मनु रंगशाला के मंच के पीछे हुई, जब सैकड़ों लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे।

Read also- Politics: दिल्ली चुनाव में जुबानी जंग तेज, कांग्रेस ने बोला केजरीवाल पर सियासी हमला

पुलिस के मुताबिक आरोपित ने बहस के बाद टूटी हुई कांच की बोतल से मृतक के गले पर हमला किया। मृतक का पोस्टमार्टम कर लिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।कुल्लू के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि आरोपित को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

Read also- दिल्ली चुनाव में AAP का मास्टरस्ट्रोक, केजरीवाल बोले- अगले पांच साल बेरोजगारी दूर करना होगी प्राथमिकता

सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल लेकर गई। इसके बाद पुलिस ने पीड़त के परिजनों को सूचना दी।मृतक के चाचा श्याम लाल ने बुधवार रात मीडिया से बातचीत में कहा था कि अगर गुरुवार तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे मृतक का शव मनाली चौक पर रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और मनाली के लोग सड़कों पर उतरेंगे।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *