Crime News: मुंबई के बोरीवली झुग्गी इलाके में दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प, तीन की मौत

Borivali News:

Borivali News: मुंबई के बोरीवली में एक झुग्गी-बस्ती इलाके में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते रविवार को हुई झड़प में तीन की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गणपत पाटिल नगर झुग्गी-बस्ती में हुई झड़प के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें रामनवल गुप्ता, उनके बेटे अरविंद और प्रतिद्वंद्वी खेमे के हमीद शेख की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान रामनवल के बेटों अमर और अमित जबकि शेख के बेटों अरमान और हसन के रूप में हुई है।

Read also-India-Maldives Deal: भारत ने मालदीव के साथ 13 समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षर

पुलिस के अनुसार, शेख और गुप्ता के परिवार के बीच 2022 में विवाद हुआ था और दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश थी।पुलिस ने बताया कि दोपहर में दोनों पक्षों के बीच झड़प तब हुई जब शराब के नशे में धुत हमीद शेख ने इलाके में नारियल बेचने वाले रामनवल गुप्ता से झगड़ना शुरू कर दिया।पुलिस के मुताबिक, जल्द ही गुप्ता के बेटे अमर, अरविंद और अमित भी उनके साथ आ गए, जबकि शेख ने अपने बेटों अरमान और हसन को बुला लिया।

Read also- एक्शन में गुजरात पुलिस, अपराधियों के अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट के दौरान धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप तीन की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि एमएचबी पुलिस थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।पुलिस ने बताया कि मामले में बाकी आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *