हरियाणा को नंबर वन राज्य बनाने के लिए भारी संख्या में मतदान करें- बबीता फोगाट

Babita Phogat on Haryana Election: 

Babita Phogat on Haryana Election:  बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने विकास के मुद्दों पर प्रचार किया है और उम्मीद है कि लोग राज्य को विकास की राह पर आगे ले जाने के लिए बड़ी सख्या में वोट देंगे।चरखी दादरी में वोट डालने के बाद बबीता ने कहा, “हमने विकास के मुद्दों पर प्रचार किया, लोगों को अपना वोट डालना चाहिए ताकि हरियाणा को नंबर एक राज्य बनाया जा सके।

Read Also: पूर्व क्रिकेटर और एक्टर सलिल अंकोला की मां की मौत, पुणे के घर में मिला शव

बीजेपी ने भरी जीत की हुकांर – नागरिक के रूप में ये हमारा फर्ज है। मैं चुनाव के दिन को लोकतंत्र के त्योहार के रूप में देखती हूं जिसे लोगों को मनाना चाहिए।”2019 में रेसलिंग से रिटायर होने के बाद बबीता बीजेपी में शामिल हो गईं थीं। उन्होंने विश्वास जाता कि बीजेपी आठ अक्टूबर को राज्य में बहुमत की सरकार बनाएगी।

Read Also: बुलंदशहर में प्रदर्शन के दौरान पथराव मामले में 8 लोग गिरफ्तार, पुलिस अलर्ट

बैरागी बने जुलाना उम्मीदवार – हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान जुलाना पोलिंग बूथ पर शनिवार यानी की आज 5 अक्टूबर को हंगामा हो गया। आरोप लगाए गए कि बैरागी वोटरों पर बीजेपी को वोट देने का दबाव बना रहे थे। बीजेपी ने भारतीय सेना के पूर्व कैप्टन और कमर्शियल पायलट योगेश बैरागी को जुलाना से अपना उम्मीदवार बनाया, जो कांग्रेस की विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *