जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

Chhattisgarh News:

Jammu and Kashmir Encounter: दक्षिण कश्मीर में जिला कुलगाम के अंतर्गत बदीमर्ग के पास सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है।एसएसपी कुलगाम साहिल सारंगल ने कहा कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।उन्होंने कहा कि जैसे ही वे संदिग्ध स्थान की ओर बढ़े, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

Read also- Maharashtra: धुले रैली में गृह मंत्री बोले- राहुल गांधी की चौथी पीढ़ी तक भी मुस्लिम आरक्षण …

मंगलवार को भी हुई मुठभेड़- जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच  मुठभेड़ हुई।आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के नागमर्ग में तलाशी अभियान शुरू किया।संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को चुनौती दी। इस पर उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की।

Read Also: PM मोदी 16-21 नवंबर तक 3 देशों की विदेश यात्रा पर रहेंगे, ब्राजील में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन में भी लेंगे भाग

नायब सूबेदार हुए शहीद- सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को स्पेशल फोर्स के नायब सूबेदार राकेश कुमार को श्रद्धांजलि दी। वो रविवार को जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे।रविवार को ये मुठभेड़ तब हुई जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दलों ने सुबह करीब 11 बजे केशवान में आतंकवादियों को रोका।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *