Assam Bypolls: असम में जारी है मतदान, दोपहर तीन बजे तक 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट डाले गए

Assam Bypolls:

Assam Bypolls: असम में पांच विधानसभा सीटों(Assembly seats) पर उप-चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए बुधवार को वोटिंग हो रही है।धोलाई (एससी), सिडली (एसटी), बोंगाईगांव, बेहाली और सामागुरी विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव हो रहे हैं। ये सीटें हाल ही में लोकसभा चुनाव जीतने वाले प्रतिनिधियों की वजह से खाली हो गई थीं।चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक, बोंगाईगांव में सबसे ज्यादा 66.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद सामागुरी में 66.33 प्रतिशत, बेहाली में 64.34 प्रतिशत, सिडली में 64.22 प्रतिशत और ढोलई में 60.01 प्रतिशत वोट डाले गए।

Read also- वायनाड लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी, पोलिंग बूथ के बाहर लगी लंबी कतारें

सुरक्षा के दिखे कड़े इंतजाम-  मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल मिलाकर 34 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से ज्यादातर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।पांच सीटों के 1,078 केंद्रों पर सुचारू चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लगभग 9,000 मतदान कर्मियों को लगाया गया है। नौ लाख से ज्यादा वोटर, वोट डालने के लिए पंजीकृत हैं।

Read also- जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

592 मतदान केन्द्रों पर मतदान जारी- 592 मतदान केन्द्रों से वेबकास्टिंग की जा रही है।ग्यारह बूथों को मॉडल पोलिंग सेंटर बनाया गया है और 14 बूथों का जिम्मा सभी महिला कर्मचारियों के हाथों में है।असम पुलिस के सहयोग से सभी पोलिंग सेंटरों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की पंद्रह कंपनियां तैनात की गई हैं, जिनमें लगभग 1,500 कर्मी शामिल हैं।

लोकसभा सांसद फणी भूषण चौधरी ने बुधवार को असम के बोंगाईगांव में विधानसभा क्षेत्र में चल रहे उप-चुनाव में वोट डाला।उन्होंने कहा, “मैंने यहां अपना वोट डाल दिया है। योग्य उम्मीदवार निश्चित रूप से जीतेगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *