हिमाचल प्रदेश में फिर मौसम का मेकओवर! 9-10 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Weather Alert: Himachal Pradesh receives another weather makeover! Rain and snowfall alert for February 9-10

Weather Alert: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद, मौसम 8 फरवरी तक साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नौ फरवरी को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 10 और 11 फरवरी को मध्य और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था। वहीं मौसम विभाग ने मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Read Also: भारत-अमेरिका व्यापार में बड़ी डील! “अगले 5 साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा भारत”

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों और कोहरे से प्रभावित क्षेत्रों के लिए मौसम संबंधी सलाहों का पालन करने को कहा गया है। Weather Alert

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *