ठंड का कहर जारी, एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज

दिल्ली में शनिवार सुबह आठ बजे तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शहर में मध्यम कोहरा देखा गया।सीपीसीबी यानी सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक आनंद विहार, अशोक विहार, द्वारका सेक्टर आठ, जहांगीरपुरी, मुंडका, रोहिणी और वजीरपुर समेत कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह आठ बजे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

वहीं दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी में सुधार हुआ है। बवाना में एक्यूआई 295, आईटीओ में 265 और डीटीयू में 199 दर्ज किया गया। इन इलाकों में एयर क्वालिटी ‘खराब’ से ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गईं।

Read also – देशभर में दिल्ली के कुछ क्षेत्रफल से पांच गुना ज्यादा फॉरेस्ट लैंड पर अवैध कब्जा

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई शुक्रवार शाम सात बजे 329 यानी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।एयर क्वालिटी इंडेक्स में शून्य से 50 अंक तक हवा की क्वालिटी को ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 के स्तर को ‘खराब’, 301 से 400 के स्तर को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के स्तर को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता
है।

दिल्ली में शुक्रवार को ‘ठंडा दिन’ दर्ज किया गया और खराब मौसम के बीच न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी ने अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *