दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा, ट्रेन और उड़ान सेवा प्रभावित

दिल्लीवासियों की  कोहरे की घनी चादर के साथ हुई और दृश्यता बुरी तरह प्रभावित होने के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सुबह दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में सड़कों पर दृश्यता शून्य हो गई।

दिल्ली में कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ी चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है. विजिबिलिटी इतनी कम है कि थोड़ी दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा है. लोग पार्किंग लाइट और हेडलाइट जलाकर 10-20 किमी/घंटा की रफ्तार से गाड़ी चला रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था , जो इस साल का सबसे कम तापमान है.

Read also – श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा हुआ 33 साल का संकल्प, कार सेवक ने की शादी

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई।घने कोहरे के कारण दिल्ली रेलवे स्टेशन के आनंद विहार टर्मिनल से कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया।अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कई उड़ानों में देरी हुई।दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *