इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज! बारिश होने के आसार

weather today- देशभर में ठंड का मौसम अब खत्म होने वाला है. देश की पाजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में आज धूप का मौसम है. मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी तक बारिश के आसार हैं , जबकि पूर्वी भारत में 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश की संभावना जताई गई है. उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे उत्तर भारत के राज्यों में 12 से 14 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में 10 से 13 फरवरी, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में 12 से 14 फरवरी तक बारिश होने वाली है. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 11 और 12, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 और 14 फरवरी को आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है.

Read also – 10 हजार रुपये के लेनदेन विवाद के पीछे शख्स की चाकू मारकर हत्या

इसके अलावा, तेलंगाना में 11 फरवरी यानी को हल्की बारिश होगी. उत्तर पश्चिम भारत, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी होने वाली है. मिनिमम टेम्प्रेचर तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने वाला है. वहीं राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम में ठंडक बनी रहेगी.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *