कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश ने मचाई तबाही!

Weather Update: Snowfall at some places and rain at other places caused havoc! Schools in many districts were closed, Schools closed in many districts due to heavy rains in Tamil Nadu, Chennai, Tiruvallur, Chengalpet, Kanchipuram, Villupuram, Ramanathapuram, #WeatherUpdate, #weather, #weatherforecast, #heavyrain, #rain, #mausam, #winter, #school, #TamilNews, #chennai, #villupuram, #Chengalpattu

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई। दिल्ली में इससे ठिठुरन बढ़ी है। रात में ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार 12 दिसंबर को कई क्षेत्रों में शीत लहर हुई। तो वहीं तमिलनाडु के कई हिस्सों में गुरुवार 12 दिसंबर को भारी बारिश के कारण अधिकारियों ने चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया। राज्य भर में हुई भारी बारिश ने कई इलाकों में पानी जमा हो गया है।

Read Also: Rajasthan: ‘शिल्पग्राम महोत्सव’ का इस साल का थीम है बेहद खास

बता दें, दिल्ली का पूसा क्षेत्र सुबह सबसे ठंडा था। यहाँ सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान आया नगर में 3.8, लोधी रोड में 4.4, नरेला में 4.7, पालम में 6 और रिज में 6.4 था। इसके अलावा, गौतमबुद्धनगर में सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री था। गुरुग्राम में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

Read Also: तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल बंद

अगले कुछ दिनों में पारा और गिरने का अनुमान है। इसलिए शुक्रवार और शनिवार को मध्य से लेकर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दो दिन की शीत लहर की चेतावनी भी दी गई है। तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है और 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। शीत लहर मैदानी क्षेत्रों में होती है जब तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है और 10 डिग्री से भी कम होता है। साथ ही, सामान्य से 6.5 या इससे कम होने पर गंभीर ठंड का संकेत मिलता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *