बंगाल के राज्यपाल CV Ananda Bose ने किया दिनहाटा का दौरा, कहा- हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी

West Bengal

West Bengal: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने बुधवार को कूच बिहार जिले के दिनहाटा का दौरा किया और कहा कि चुनाव के दौरान हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मंगलवार रात कूच बिहार जिले में टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में राज्य पूरी दुनिया को ये साबित करने में सक्षम होगा कि बंगाल में शांतिपूर्ण माहौल में स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में जीने का हक है।

Read also-MP NEWS: जबलपुर में रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव- कही ये बात

टीएमसी समर्थकों ने रैली  पर पथराव किया

कूच बिहार जिले में टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे हिंसक झड़प हो गई। ये झड़प उस समय हुई जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक का संबोधन खत्म हुआ था और कुछ दूरी पर राज्य मंत्री उदयन गुहा की रैली शुरू होने वाली थी।प्रामाणिक ने दावा किया कि जब उनका काफिला इलाके से निकल रहा था। तो टीएमसी समर्थकों ने रैली की जगह पर पथराव किया। उत्तर बंगाल विकास मंत्री गुहा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई करने और पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।

हम सभी हिंसा के खिलाफ एक साथ खड़े…राज्यपाल आनंद बोस

पश्चिम बंगाल नें पंचायत इलेक्शन में वायलेंस हुआ था पर वायलेंस कम था क्योंकि वायलेंस रोकने के लिए हमने कोशिश की और लोगों ने भी को-ऑपरेशन दिया इसलिए वायलेंस खत्म हो गया।  इस चुनाव में बंगाल पूरी दुनिया को ये साबित करने में सफल होगा कि हम शांतिपूर्ण माहौल में स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने में सक्षम हैं। लोग शांतिपूर्ण माहौल के हकदार हैं। लोगों को शांति मिलेगी।”

( Source PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *