YOGA: 21 जून को कोलकत्ता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे PM मोदी

YOGA:

YOGA: आयुष मंत्रालय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के लिए कर्टन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया। केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आज के इस कार्यक्रम के साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की ओर अग्रसर राष्ट्रव्यापी और वैश्विक समारोहों का औपचारिक शुभारंभ हुआ, जिसका समापन 21 जून को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में होगा।YOGA

Read Also-Uttar Pradesh: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट लखनऊ पहुंचने पर CM योगी ने किसानों से किया संवाद

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का विषय, “स्वस्थ आयु के लिए योग”, वर्तमान शताब्दी की सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने के साथ ही अनेक अवसरों का सृजन भी करता है। स्वस्थ भारत निर्माण के लिए सरकार योग को स्कूलों में लागू करने की कार्ययोजना पर भी काम कर रही है। दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो के डीजी धीरेंद्र ओझा भी मौजूद रहे हैं।YOGA

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *