Yorkshire Cricket: निजी कारणों से यॉर्कशर के लिए नहीं खेल पाएंगे रुतुराज गायकवाड

Yorkshire Cricket

Yorkshire Cricket: भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ निजी कारणों से यॉर्कशर (Yorkshire Cricket)
की तरफ से काउंटी चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगे। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने यॉर्कशर के साथ पांच मैचों में खेलने के लिए समझौते पर सहमति व्यक्त की थी, जिसकी शुरुआत 22 जुलाई को स्कारबोरो में मौजूदा चैंपियन सरे के खिलाफ मैच से होनी थी। लेकिन यॉर्कशर ने बयान में पुष्टि की कि गायकवाड़ उपलब्ध नहीं होंगे।

Read Also: Patna Hospital Massacre: पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन से पांच लोग गिरफ्तार

यॉर्कशर के मुख्य कोच एंथनी मैकग्रा ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश गायकवाड़ निजी कारणों से अब काउंटी चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगे। यह निराशाजनक है। मैं आपको इसके कारणों के बारे में कुछ नहीं बता सकता, लेकिन हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक होगा। हमें अभी-अभी पता चला है।’’ Yorkshire Cricket

Read Also: Delhi CM Birthday: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने अपने पैतृक गांव में मनाया 51वां जन्मदिन

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी करने वाले गायकवाड़ ने छह वनडे और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। कोहनी की चोट के कारण वे इस साल आईपीएल में केवल पांच मैच खेल पाए थे।इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने यॉर्कशर के साथ पांच मैचों में खेलने के लिए समझौते पर सहमति व्यक्त की थी, जिसकी शुरुआत 22 जुलाई को स्कारबोरो में मौजूदा चैंपियन सरे के खिलाफ मैच से होनी थी।  Yorkshire Cricket

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *