अजमेर में बने सेवन वंडर्स पार्क को घूमने की चाहत रखने वालों के लिए बुरी खबर, अब रह जाएंगी केवल यादें

#Ajmer

राजस्थान के अजमेर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत आना सागर झील के किनारे 2 साल पहले 11 करोड़ से अधिक की लागत से बना सेवन वंडर्स पार्क अब जमींदोज हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट और NGT के आदेश के चलते एक के बाद एक दुनिया के सातों अजूबों की प्रतिकृतियों पर बुलडोजर कार्रवाई कर इन्हें ध्वस्त किया जा रहा है। हालांकि यहां घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए ये बुरी खबर है, क्योंकि यहां बने दुनिया के 7 अजूबे अब यादों में तब्दील हो जाएंगे। Ajmer

Read Also: गुजरात के गांधीनगर में जब्त की गई 2.38 करोड़ रुपये की शराब को बुलडोजर से किया गया नष्ट

राजस्थान में अजमेर स्मार्ट सिटी परियोजना के हिस्से और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे सेवन वंडर्स पार्क को तोड़ा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश के बाद बीते शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ पार्क को ध्वस्त करने का काम शुरू किया गया। Ajmer

सेवन वंडर्स पार्क अजमेर में आना सागर झील के किनारे बनाया गया था, जिसे NGT ने आर्द्रभूमि क्षेत्रों के पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन बताया था। ये पार्क आठ करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था और सुप्रीम कोर्ट ने इसे 17 सितंबर तक पूरी तरह से ध्वस्त करने का आदेश दिया था। Ajmer

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *