चेन्नई में इंटरनेशनल प्लास्टिक एग्जीबिशन शुरू, दुनिया भर के मैन्युफैक्चरर पहुंचे

Tamil Nadu: International Plastics Exhibition begins in Chennai, manufacturers from all over the world arrive,

IPLAS: इंटरनेशनल प्लास्टिक एग्जीबिशन का दूसरा एडिशन शुक्रवार को चेन्नई में शुरू हुआ। ये एग्जीबिशन शहर के नंदमबक्कम ट्रेड सेंटर में 17 जून तक चलेगी। चार दिन की इस एग्जीबिशन में वियतनाम, मलेशिया, केन्या, श्रीलंका, म्यांमार समेत कई देशों के प्रतिनिधि और प्लास्टिक मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन हिस्सा ले रहे हैं।

Read Also: PM मोदी वाराणसी से पीएम-किसान के तहत 17वीं किस्त करेंगे जारी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी ये जानकारी 

इंटरनेशनल प्लास्टिक एग्जीबिशन में कई थीम बेस्ड पवेलियन बनाए गए हैं। इनमें प्लास्टिक यूज, डिस्पोजल, सेगरीगेशन और रीसाइकलिंग की थीम पर बना तमिलनाडु प्लास्टिक्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन का पंडाल शामिल है। एग्जीबिशन में बनाए गए पवेलियनों में ऑगमेंटेड रियलिटी वीडियो, इंटरैक्टिव सोर्स सेगरेशन पर वीडियो गेम और रीसायकिल्ड प्लास्टिक से बने फर्नीचर भी शामिल हैं। इस एग्जीबिशन का मकसद प्लास्टिक सेक्टर में विस्तार और नए स्टार्ट अप की मदद करना है। उम्मीद है कि एग्जीबिशन में 40 हजार से ज्यादा लोग पहुंचेगे और इससे फायदा उठाएंगे।


ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन कमिशनर जे. राधाकृष्णन ने बताया कि हर कोई प्लास्टिक से नफरत करता है, क्योंकि सिंग यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया गया है, दुर्भाग्य से प्लास्टिक के दूसरे रूप हमारे जीवन का हिस्सा बन गए हैं। इसलिए, डिस्पोजल पर ध्यान देना होगा और इसे जलमार्गों या समुद्र के किनारे नहीं फेंकना चाहिए। हम इसे इकट्ठा कर सकते हैं और अलग कर सकते हैं, यहां तक ​​कि मिक्स्ड कूड़े को भी अलग किया जा सकता है।

Read Also: कैंची धाम मंदिर के 60वें स्थापना दिवस पर उमड़े नीम करोली बाबा के भक्त, CM धामी ने दीं शुभकामनाएं

इप्लास चेयरमैन सी. के. सेकर ने कहा कि यहां चार हॉलों में लगभग 315 एग्जीबिटर हैं। हमारे पास डेमो के लिए 90 से ज्यादा रनिंग मशीनें हैं। हम आने वाले चार दिनों में 40,000 से कम दर्शकों की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, ये एक अच्छी प्रदर्शनी होगी, वे बहुत सारी रनिंग मशीनें दिखाने जा रहे हैं। हमें आने वाले दिनों में 1,500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *