उप-मुख्यमंत्री अजित पवार मौत मामला: CID ने बारामती विमान दुर्घटना की जांच शुरू की

CID

महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (CID) ने बारामती में हुए विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। इस हादसे में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राज्य पुलिस ने 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में हुई दुर्घटना के बाद दर्ज आकस्मिक मौत के मामले में CID जांच के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

Read Also: CM सैनी ने गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

उन्होंने बताया, ‘‘पुणे ग्रामीण पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और इसे CID को स्थानांतरित कर दिया गया है।’’

एक निजी विमान में सवार उप-मुख्यमंत्री अजित पवार (66) और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह बारामती में हवाई पट्टी के नजदीक हुए हादसे में मौत हो गई थी। इस घटना में मारे गए अन्य लोगों में कैप्टन सुमित कपूर शामिल थे, जिन्हें 15,000 घंटे का उड़ान अनुभव था और सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक को 1,500 घंटे का उड़ान अनुभव था। विमान में सवार लोगों में पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव और विमान परिचारिका पिंकी माली भी शामिल थीं।

Read Also: Karnataka: शादी के बाद प्रेमी संग फरार हुई महिला, मानसिक दबाव में पति ने की आत्महत्या

अधिकारी ने बताया कि CID कर्मियों की एक टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है और वे पुणे ग्रामीण पुलिस से संबंधित दस्तावेज एकत्र करेंगे। टीम बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनास्थल का भी दौरा करेगी। उन्होंने कहा कि पवार के मुंबई से बारामती की यात्रा शुरू करने से पहले विमान में किसी भी तरह की छेड़छाड़ की आशंका के मद्देनजर भी जांच की जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने भी दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *