वार्षिक ऊँट मेले के लिए पुष्कर में जुटी ऊँट व्यापारियों और खरीदारों की भारी भीड़

Pushkar

राजस्थान में वार्षिक ऊँट मेले के लिए पुष्कर में ऊँट व्यापारियों और खरीदारों की भारी भीड़ लगी हुई है। रेगिस्तान की सुनहरी रेत के बीच, हजारों ऊँट अपनी लंबी गर्दनें रेगिस्तान के चमकते आसमान की ओर फैलाए, सबसे अच्छे खरीदार की प्रतीक्षा में खड़े हैं। व्यापारी जहां अपने ऊंट की कीमत लगा रहे हैं वहीं खरीदार मोल-भाव कर रहे हैं। Pushkar

Read Also: दिल्ली में 79वें शौर्य दिवस के मौके पर ‘शौर्यवीर – रन फॉर इंडिया 2025’ का किया गया आयोजन

पुष्कर ऊँट मेला जोकि भारत का सबसे बड़ा और सबसे रंगीन पशु मेला है, जो हर साल राजस्थान में अजमेर के पास आयोजित होता है। इस विशाल मेला मैदान में, मुख्यतः राजस्थान और उसके पड़ोसी राज्यों के व्यापारी और चरवाहे इकट्ठा हुए हैं, और गर्व से अपने ऊँटों का प्रदर्शन कर रहे हैं, और हर कोई अच्छी डील पाने की उम्मीद में है। Pushkar

यह मेला न केवल राजस्थान से, बल्कि देश भर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, जिनमें से कुछ व्यावसायिक उपयोग के लिए ऊँट खरीदने आए हैं। यह मेला 5 नवंबर तक चलेगा। Pushkar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *