संत कबीर कुटीर पर CM सैनी ने किया गुजरात के राज्यपाल का स्वागत, दोनों के बीच कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आज गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत का आगमन हुआ, जहां CM नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया। इसके बाद दोनों राजनीतिक दिग्गजों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत भी हुई।

Read Also: पुंडरी में धन्यवाद रैली कर CM सैनी ने 3 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथ

गुजरात के राज्यपाल से हुई मुलाकात को लेकर CM सैनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि, “आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पधारने पर गुजरात के राज्यपाल श्री @ADevvrat जी का स्वागत-अभिनंदन कर, उनका कुशलक्षेम जाना। राज्यपाल जी ने प्राकृतिक खेती को वक्त की जरूरत बताते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi जी की अगुवाई में नैचुरल फॉर्मिंग के लिए देशव्यापी मिशन शुरू किया है। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती की जरूरत और महत्व पर उनसे विस्तृत चर्चा की।”

Read Also: घायल BJP सांसदों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे राजनाथ सिंह, संसद में धक्का-मुक्की को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

गुरुवार को CM सैनी ने इस मुलाकात से पहले पुंडरी विधानसभा में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन कर धन्यवाद रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा का हर एक आइटम फेमस है, वहीं पुंडरी की फिरनी और गोहाना की जलेबी का जिक्र करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कहा कि “ऋषि पुंडरीक जी की तपोस्थली पुंडरी विधानसभा के अपने परिवारजनों को दोनों हाथ जोड़कर राम-राम किया और उनका धन्यवाद किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *