Paralympics 2024: सचिन ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत की झोली में डाला 21वां पदक, PM मोदी और CM योगी ने दी बधाई

Paralympics 2024

Paralympics 2024: पेरिस में पैरालंपिक-2024 (Paralympics 2024) की प्रतियोगिताओं का सिलसिला जारी है। इन प्रतियोगिताओं में भारत के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। पुरुषों की गोला फेंक F-46 प्रतिस्पर्धा में सचिन सरजेराव खिलारी ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत की झोली में 21वां पदक डाला है।

Read Also: जम्मू कश्मीर में बजा चुनावी बिगुल, नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवार तनवीर सादिक ने दाखिल किया नामांकन

आपको बता दें, पेरिस पैरालंपिक-2024 (Paralympics 2024) की अब तक हुई खेल प्रतियोगिताओं में चीन 117 पदक लेकर प्रथम स्थान पर हैं। 63 पदक लेकर ग्रेट ब्रिटेन दूसरे पायदान पर है, वहीं इस लिस्ट में 21 पदक हासिल करने वाले भारत का स्थान 19वां है। भारत ने अब तक 3 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

PM मोदी ने सचिन खिलारी को पैरालंपिक 2024 (Paralympics 2024) में सिल्वर मेडल जीतने की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि “सचिन खिलारी को #पैरालंपिक 2024 में उनकी अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए बधाई! ताकत और दृढ़ संकल्प के उल्लेखनीय प्रदर्शन में उन्होंने पुरुषों की शॉटपुट F46 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। भारत को उन पर गर्व है। #Cheer4Bharat”

Read Also: Rishi Kapoor की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुई Neetu Kapoor, पोस्ट शेयर कर दिया ये संदेश

CM योगी ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर कहा कि “#Paralympics2024 की Men’s Shot Put F-46 प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीत कर देश को गौरवान्वित करने वाले Sachin Sarjerao Khilari जी को हार्दिक बधाई! आप ऐसे ही सफलता के नित नए सोपान चढ़ते रहें, प्रेरक इतिहास रचते रहें, यही कामना है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *