एक साथ सर्कल 62 के 25 राशन दुकानदारों ने की इस्तीफे की पेशकश !

नई दिल्ली (विश्वजीत झा की रिपोर्ट)– पूर्वी दिल्ली में सर्कल 62 के 25 राशन दुकानदारों ने अपना काम छोड़ने की पेशकश की है। राशन दुकानदारों का आरोप है कि पिछले 5 महीने से उन्हें बिक्री का कमीशन नहीं दिया गया। दुकानदारों ने अपने इस्तीफे की चिट्ठी खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग के आयुक्त को दी है।

पूर्वी दिल्ली में सर्कल 62 के यह राशन दुकानदार है। दुकानदारों ने दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आयुक्त को पत्र भेजकर इस्तीफे की पेशकश की है। अक्सर बेईमानी के संदेह में रहने वाले राशन दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले 5 महीने से सरकार ने बिक्री का कमीशन नहीं दिया है।

हालांकि राशन दुकानदारों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के आयुक्त को जो पत्र भेजा है उसमें कई और भी मांगे रखी गई है। जिनमें:-

  • रानीतिक दलों के कार्यकर्ता के द्वारा अवैध वसूली।
  • दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के कोटे का एक साथ साथ वितरण में परेशानी।
  • 5 महीने से बिक्री का बकाया कमीशन।
  • राशन दुकानदारों को साप्ताहिक अवकाश।

इसके अलावा कोरोना की वजह से मौत के शिकार राशन दुकानदारों के परिजन को सहायता, जैसी मांग भी रखी गई हैं। गैर सरकारी संस्था पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के इस रवैया पर चिंता जताई है वेलफेयर के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून के मुताबिक दुकानदारों को एडवांस में कमीशन देने का प्रावधान है।

वैसे तो दिल्ली में तकरीबन 2000 राशन दुकान है जिनमें से एक सर्कल के दुकानदारों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि बताया जा रहा है कि पूरी दिल्ली में दुकानदारों को बिक्री का कमीशन अभी तक नहीं दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *