Weather News- भीषण गर्मी का सामना करने के लिए हो जाएं तैयार, IMD ने दी चेतावनी !

weather today DELHI, IMD news, Imd update, heatwave alert, summer season in india, climate change,JPrime

Weather News- अप्रैल शुरू होने के साथ – साथ गर्मी भी शुरू हो गई हैं आने वाले दिनों में आपको भीषण  गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 2024 के गर्मियों के मौसम (अप्रैल से जून) के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा। अप्रैल महीने में दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई हैWeather News

हाल ही में साइंस एडवांस जर्नल में छपे एक शोध के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में हीट वेव के दिनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को ज्यादा दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.रिपोर्ट के मुताबिक 1979 से 1983 तक, पूरी दुनिया में हीट वेव की लहरें औसतन आठ दिनों तक चलती थीं, लेकिन 2016 से 2020 तक यह 12 दिनों तक बढ़ गई हैं।

Read also- जलपाईगुड़ी में तूफान से भारी तबाही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया प्रभावित इलाके का दौरा

मौसम विभाग ने दिया अलर्ट- मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की संभावनाओं को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक 2024 के गर्मियों के मौसम (अप्रैल से जून) के दौरान हीटवेव और सामन्य से अधिक गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस साल गर्मी के मौसम में विशेष तौर पर बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान देने की जरूरत है। जिन लोगों को गर्मी में ज्यादा थकावट लगती है या जो हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के लिए संवेदनशील हैं उन्हें विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। IMD के मुताबिक इस साल बिजली ग्रिड और सार्वजनिक परिवहन पर दबाव बढ़ने की संभावना है। शहरी क्षेत्रों में अर्बन हीट आइलैंड जैसी संभावनाओं को ध्यान रखते हुए विशेष तौर पर इंतजाम किए जाने की जरूरत है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *