Congress: राहुल गांधी ने वायनाड सीट से दाखिल किया अपना नामांकन, बहन प्रियंका रहीं मौजूद

Congress: राहुल गांधी ने आज केरल की वायनाड सीट से नामांकन भर दिया है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रही है। इससे पहले राहुल गांधी ने रोड शो भी किया। राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड का सांसद होना उनके लिए सम्मान की बात है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो भी किया। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो में करीबन हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान राहुल गांधी ने Congress समर्थकों को संबोधित भी किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, आपका सांसद सदस्य होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आपको मतदाता के तौर पर नहीं देखता हूं। मैं आपके साथ वैसा ही व्यवहार करता हूं और आपके बारे में वैसा ही सोचता हूं जैसा मैं अपनी बहन के लिए करता हूं, क्योंकि वायनाड के घरों में मेरी मां, बहन,भाई और पिता रहते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम न्याय के नए युग में कदम रख रहे हैं। मैं पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करना चाहता हूं।

Read Also: Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की “घर-घर गारंटी” देशव्यापी अभियान की शुरुआत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान की लड़ाई के लिए है। एक तरफ कुछ ऐसी शक्तियां है जो देश के लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करना चाहती है। वहीं, दूसरी तरफ एक ऐसी शक्ति है जो देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की कोशिश कर रही है। यह आपके सामने स्पष्ट है कि कौन किसके तरफ है। यह साफ है कि कौन संविधान पर हमला कर रहा है।

राहुल गांधी की इस रैली में उनकी बहन प्रियंका गांधी के अलावा AICC महासचिव के सी वेणुगोपाल और दीपा दास, AICC की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के प्रभारी कन्हैया कुमार, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एम एम हसन भी शामिल रहे है।

Read Also: AAP सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से आए बाहर, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट से पर्चा भरने के साथ ही बड़ा मुक़ाबला तय हो गया है। बीजेपी ने यहां के. सुरेंद्रन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी CPI ने एनी राजा को चुनाव मैदान में उतारा है। केरल में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *