PM मोदी के रोड के दौरान इन चीजों के ले जाने पर बैन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Prime Minister Narendra Modi

PM Modi Raodshow in Ghaziabad: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण  के लिए मतदान 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान से पहले पीएम मोदी जमकर चुनाव प्रचार और रोड शो कर रहे हैं।शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NCR के गाजियाबाद में रोड शो करेंगे।आपको बता दें कि पीएम मोदी इस दौरान भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में वोट मांगेंगे।

पीएम का रोड शो मालीवाड़ा से… चौधरी मोड़ तक आयोजिक होगा

गाजियाबाद में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान गाजियाबाद पुलिस ने एडवाइजरी जारी की।जिसमें बताया गया कि पीएम मोदी के रोड शो में आम लोग कुछ चीजों को लेकर नहीं जा सकेंगे. ऐसे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि पीएम मोदी का रोड शो मालीवाड़ा से अंबेडकर रोड होते हुए चौधरी मोड़ तक आयोजित होगा ।इस दौरान पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है।

Read also-राजस्थान में होम वोटिंग की हुई शुरुआत, बुजुर्ग घर बैठे कर रहे मतदान

शनिवार 6 अप्रैल को दोपहर एक बजे के बाद भारी वाहन ऑटो व ई-रिक्शा के अलावा दोपहिया वाहन अंबेडकर  रोड व चौधरी मोड़ और मालीवाड़ा की ओर नहीं जा सकेंगे। पीएम के रोड शो में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता और समर्थकों के उचित पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
गाजियाबाद पुलिस ने इन चीजों को लाने पर लगाई सख्त रोक
1.कैमरा, दूरबीन, रिमोट कंट्रोल कार चाबी, छाता, हैंडबैग, ब्रीफकेस, थर्मस, टिफिन बाक्स, पानी की बोतल, छड़ी, बैग, ब्लेड, रेजर या किसी भी तरह का हथियार ले जाने पर पाबंदी रहेगी।
2.फ्रेम किए हुए पोस्टर, बैनर लेकर रोड शो में पहुंचने पर पाबंदी।
3.सड़क के दाहिने ओर बनी दर्शक दीर्घा में ही नागरिकों के खड़े होने की अनुमति होगी।
4.रोड शो के दौरान किसी भी व्यक्ति को वीवीआईपी के बराबर में चलने या दौड़ने की अनुमति नहीं होगी।
5.ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून सहित अन्य उड़ाने वाली वस्तुओं पर पाबंदी लगा दी गई है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
6.फूलमाला, पंखुड़ियां, गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह लेकर न जाएं।
7.किसी भी व्यक्ति के पास एक मोबाइल से अधिक फोन की अनुमति नहीं।
8.सिगरेट, माचिस, लाइटर, आतिशबाजी पर पाबंदी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *