उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 7 अप्रैल को बिहार दौरे पर रहेंगे, क्या है कार्यक्रम ?-जानें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 7 अप्रैल, 2024 को बिहार के प्रमुख स्थान गया का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रति के साथ इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर भी शिरकत करेंगे।

बिहार के इस एक दिवसीय दौरे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आईआईएम (IIM) बोध गया के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। अपनी इस यात्रा में उप-राष्ट्रपति गया के महाबोधि मंदिर भी जाएंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बिहार दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Read Also: फिल्म “बड़े मियां छोटे मियां” की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आईआईएम (IIM) बोध गया के छठे दीक्षांत समारोह का शुभारंभ पौधारोपण के साथ करेंगे। इस तरह राष्ट्रगान, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद उपराष्ट्रपति MBA के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल प्रदान करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *