देश में कोरोना के मामले बढ़कर 1964536 हुए

पिछले 24 घंटे में 771 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है तो देश में अब तक कुल 38135 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। | Total tv, news live

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में COVID-19 के मामले एक दिन में 56282 लोगों के साथ बढ़कर 1964536 हो गए हैं, जबकि यह रिकवरी वीरवार को 13 लाख का आंकड़ा पार कर गई।

कोविड ​​-19 के कारण मौतों की संख्या 40699 पर पहुंच गई। मौजूदा समय में देश में कोरोनोवायरस संक्रमण के 5,95,501 सक्रिय मामले हैं। वहीं 24 घंटों में देश में 9257 सक्रिय कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक COVID-19 रोगियों के बीच रिकवरी दर में भी इजाफा हुआ है। पुष्टि किए गए मामलों की कुल संख्या में विदेशी भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 46121 मरीजों को डिस्‍चार्ज किया गया है। वहीं अगर कोरोना से मौत के आंकड़ें की बात करें तो पिछले 24 घंटों में देश में 904 कोरोना से पीडि़त व्‍यक्तियों की मौत हुई है।

पिछले कुछ समय में कई बार एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या एक दिन में 50 हजार से ज्‍यादा बढ़ी है।

अधिकारियों के मुताबिक 2,08,64,750 सैंपल की जांच 2 अगस्त तक की गई है, जिसमें 6,61,892 सैंपल की सोमवार को जांच की गई, जो एक दिन में सबसे अधिक किए गए।

“कोरोनावायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 1,05,32,074 सैंपल का टेस्‍ट किया गया है, जुलाई में प्रति दिन औसतन 3,39,744 टेस्‍ट हुए हैं, जो अब तक एक महीने में किए गए सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट हैं।”

मौजूदा समय में, COVID-19 टेस्‍ट करने के लिए सरकारी क्षेत्र में 917 प्रयोगशालाएँ और निजी क्षेत्र में 439 प्रयोगशालाएँ हैं।

बताए गए 904 ताजा मौतों में से 334 महाराष्ट्र से, 112 तमिलनाडु, कर्नाटक से 100, आंध्र प्रदेश से 77, पश्चिम बंगाल से 61, उत्तर प्रदेश से 40, तेलंगाना से 13, गुजरात से 23, पंजाब से 19,217 हैं। दिल्ली से 11, मध्य प्रदेश से 17, राजस्थान से 13, जम्मू और कश्मीर से 9 और ओडिशा से 9हैं।

हरियाणा से 7 और झारखंड से 8, असम से 6 और पुड्डुचेरी से 7 और उत्तराखंड से 3, छत्तीसगढ़ से 2 और गोवा से 4, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 2 और केरल से 7 और बिहार से 8 और त्रिपुरा में एक मौत दर्ज की गई।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *