Weather Update Today : बेंगलुरू में तापमान 37 डिग्री तो कर्नाटक में 37.6 डिग्री के पार, जानें अगले दिनों का हाल

Weather Update, IMD, delhi ncr weather, delhi temperature, rajasthan heatwave, delhi ncr heatwave, up weather

Weather Update Today- अपनी सुहावनी जलवायु के लिए मशहूर बेंगलुरु शहर में गर्मी अपनी तेवर दिखाने लग गई हैं. आने वाले  दिनों नें तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती हैं और आने वाले दिनों में लोगो को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है. इसकी शुरूआत अभी से हो गई है। फरवरी से ही तापमान सामान्य स्तर से ऊपर बढ़ रहा है।शनिवार को बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया, जो मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 15 सालों में अप्रैल में यहां दर्ज किया गया तीसरी बार सबसे ज्यादा तापमान था.Weather Update Today

मौसम वैज्ञानिक ए.प्रसाद ने बताया कि – मौसम वैज्ञानिक ए.प्रसाद ने कहा कि यह गर्मी पिछले सालों की तुलना में ज्यादा गर्म रहेगी क्योंकि खास तौर पर अगर आप देखें कि बेंगलुरु शहर में फरवरी में हमारे यहां तापमान सामान्य से ऊपर था। इस फरवरी में बेंगलुरु में सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज किया गया और पिछले साल के आंकड़ों से काफी ज्यादा 1.6 डिग्री ज्यादा है और मार्च में भी कई दिन वैसे ही तापमान वाले रहे। वास्तव में मौसम विभाग ने इस पर ध्यान केंद्रित किया था क्योंकि ये अल नीनो वर्ष है।

Read also –Ujjain: चैत्र नवरात्र की शुरुआत पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में की गई खास भस्म आरती, चढ़ाई गई नीम

बढ़ते तापमान से तप रहा कर्नाटक- उत्तर भारत ही नहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. कर्नाटक में तापमान बढ़ रहा है तो वहीं बेंगलुरु के निवासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावनाएं नहीं है.भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले एक सप्ताह तक आईटी हब में बारिश नहीं होने का अनुमान व्यक्त किया है. आईएमडी के अनुसार, कर्नाटक के अंदरूनी में हल्की बारिश हुई, राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा. आने वाले दिनों में कर्नाटक के सभी जिलों में अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. बेंगलुरु में रविवार को 37.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. शनिवार को राजधानी ने पिछले आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. तब 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *