Haryana: गाड़ियों की चेकिंग के दौरान 25 लाख कैश बरामद

Haryana: 25 lakh cash recovered during checking of vehicles, Police recovered lakhs of cash in Yamunanagar, Haryana, Haryana Crime news in hindi, Police, total news in hindi

Haryana: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से पहले हरियाणा (Haryana) प्रशासन ने गाड़ियों की चेकिंग अभियान को बढ़ाया है। इसी अभियान के तहत सोमवार को यमुनानगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी में से शराब की पेटी में रखे 25 लाख रुपये बरामद किए हैं।

Read Also: Maharashtra: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नॉर्थ मुंबई में अपने नए आवास पर मनाया गुड़ी पड़वा

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सीआईए की टीम ने कन्हैया साहेब चौक पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोका था और जब अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) के अधिकारियों ने कार की तलाशी ली तो खाली शराब की पेटी में छिपाकर ले जा जा रहे 25 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।


डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि जिस शख्स के पास कैश था, उसने हमें बताया कि ये पैसा एक शराब की दुकान का पैसा है। और ये अवैध शराब का कोई मामला नहीं है। पुलिस पता लगाने के लिए नकदी बरामदगी की जांच कर रही है कि क्या ये किसी बड़े अपराध गिरोह से जुड़ा है।

Read Also: Loksabha Election: किन उम्मीदवारों पर दर्ज है क्रिमिनल केस और कौन है करोड़पति?

जगाधरी डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि अभी लोकसभा इलेक्शन हैं उसके तहत जो हमारी निगरानी में टीमें हैं वो लगाई गईं हैं और चेकिंग के दौरान ही सीआईए टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा था वहां से। चेकिंग के दौरान 25 लाख कैश उसके पास से मिला था।इसके बाद मौके पर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को और टीमों को बुलाया गया, वीडियोग्राफी कराकर के उसको सीज किया गया था। मौखिक तौर पर उन्होंने ये बताया है कि ठेके का पैसा है लेकिन उसके बारे में अभी जांच चल रही है उसके बाद ही क्लीयर हो पाएगा कि उसका सोर्स क्या था। अवैध शराब के कोई साथ में नहीं था। शराब की पेटी के अंदर पैसे थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *