Amritsar Partition Museum : अमृतसर म्यूजियम दिखाता है पार्टीशन का दर्द

Amritsar Partition Museum- स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी घटनाओं को समर्पित 16 दीर्घाओं के साथ अमृतसर का पार्टीशन म्यूजियम भारत की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक की कहानी बयां करता है।अमृतसर के टाउन हॉल में ये दुनिया का पहला संग्रहालय है जो भारत-पाकिस्तान विभाजन को समर्पित है…..Amritsar Partition Museum

प्रबंधक, पार्टीशन म्यूजियम राजविंदर कौर का कहना हैं कि ये म्यूजियम है 1947 के ऊपर, 1947 से विभाजन के ऊपर तो हमारे पास 1947 को लेकर जितनी भी चीजें हैं लोगों की, उनके कागजात हैं, उस समय से अखबार हैं उस समय की जितनी भी चीजें हैं हमने इस म्यूजियम में लगाई हुई हैं और ये म्यूजियम में 16 गैलरियां है, हर गैलरी एक अलग चीज को दर्शा रही है।संग्रहालय चित्रों और कलाकृतियों के जरिए विभाजन की दर्दनाक यादें सामने लाता है। दर्शक इन्हें देखकर दिल से उस दर्द का अहसास कर सकते हैं।ये जगह जितनी भी जैसे ये टाउनहॉल है या हॉल बाजार है ये बहुत ही प्रभावित है विभाजन से। उस समय पर जब दंगे हुए थे तो ये वाला इलाका बहुत ज्यादा हिट हुआ था। तभी ये म्यूजियम यहां पर बनाना हमने लाजमी समझा है।

Read also –Independence Day: कश्मीर के बुनकर ने दीवार पर टांगने वाली कालीन पर बनाया तिरंगा,बनाने में चली गई आंखों की रोशनी

 

दर्शक ने कहा कि हम सभी हिंदुस्तानियों को एक होकर अपना हुनर दिखाना चाहिए कि हम भारतीय लोग क्या हैं। हम लोगों को यहां पर आकर एक बार जरूर विजिट करना चाहिए। यहां पर लोगों को सच्चाई जाननी चाहिए कि असल में हुआ क्या था।

ये संग्रहालय कई दीर्घाओं के जरिए आने वाली पीढ़ियों के लिए विभाजन की यादों और सबक को संरक्षित करने की कोशिश करता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *