Ghaziabad Fire- सनराइज ग्रीन सोसाइटी के फ्लैट में लगी भीषण आग

ghaziabad-general,ghaziabad news, ghaziabad fire, fire broke out, up news, uttar pradesh news,Uttar Pradesh news

Ghaziabad Fire- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की सनराइज ग्रीन सोसाइटी में तीसरी मंजिल पर बुधवार सुबह फ्लैट में भीषण आग लग गई।चीफ फायर ऑफिसर ने कहा कि उनको सुबह 6:38 बजे सूचना मिली कि सनराइज ग्रीन सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर फ्लैट में आग लग गई है।अधिकारी ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया है।घटना में घर का थोड़ा बहुत सामान जल गया लेकिन जनहानि नहीं हुई है।

Read also- Delhi: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन झंडेवालान मंदिर में आरती में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

गाजियाबाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने कहा कि छह बजकर 38 मिनट पर फायर स्टेशन वैशाली में सूचना प्राप्त हुई थी अंहिसा खंड फर्स्ट में सनराइज ग्रीन सोसाइटी है उसमें तीसरी मंजिल के फ्लोर पर आग लगी हुई है। फ्लैट नंबर 302 में। तत्काल हमारी तीन गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना की गई। वहां जाकर देखा तो एक कमरे में आग लगी हुई थी जिसको फायर फाइटिंग सिस्टम द्वारा बुझाया जा रहा था।

Read also- Health Problem: बीपी और शुगर लेवल से हैं अनजान तो फौरन हो जाएं सावधान

तत्काल दूसरी साइड से सीढी लगाकर खिड़की की सहायता से फायर सर्विस द्वारा आग को बुझाना शुरू किया गया और लगभग एक घंटे में आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। घटना में कुछ घरेलू सामान जला है और आस-पास के फ्लैटों में आग फैलने से बचा लिया गया है और ऊपर चेक करने में पाया गया है उसके ऊपर वाले फ्लैट में भी कुछ सामान में आग लगी थी जिसको फायर सर्विस द्वारा बुझा दिया गया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *